गुना। गुना में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए केंट थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 8,960 रुपये नगद एवं ताश की गड्डियां जब्त की गईं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई अंजाम दी।
पहली कार्रवाई: सकतपुर रोड पुलिया के पास
14 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर ताश पर दांव लगा रहे 4 जुआरियों अन्नु उर्फ अनूप बाल्मीकि पुरानी छावनी, देवेन्द्र कुशवाह ईदगाहबाड़ी, आदर्श बाल्मीकि पुरानी छावनी एवं बंटी कुशवाह सकतपुर को गिरफ्तार किया। मौके से 5,200 रुपये नगद व ताश की गड्डी जब्त कर अप.क्र. 95/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई : केंट मीट मार्केट के पास
केंट मीट मार्केट के पास से 4 जुआरी राजेन्द्र खटीक, जोनू बाल्मीकि, हरिओम कोरी एवं गौरब ओझा को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1,360 रुपये नगद व ताश की गड्डी जब्त कर अप.क्र. 93/26 दर्ज किया गया।
तीसरी कार्रवाई : कुशमौदा नाले के पास
कुशमौदा नाले के पास से 7 जुआरी मोहन कुशवाह, दीपक लोधा, धर्मेन्द्र कुशवाह, श्रीराम कुशवाह, बृजेश जाटव, लालाराम कुशवाह एवं मूलचंद कुशवाह को गिरफ्तार कर 2,400 रुपये नगद व ताश की गड्डी जब्त की गई। इस संबंध में अप.क्र. 94/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। तीनों कार्रवाइयों में कुल 15 आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के साथ सउनि बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक विनोद धाकड़, आरक्षक मयंक गोस्वामी एवं आरक्षक अंशुल रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।


