शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने तेजी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लापता हुए 13 वर्षीय बालक को महज एक दिन में सुरक्षित ढूंढ निकाला। डबरा जिला ग्वालियर से बालक की बरामदगी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को फरियादी अनिल नामदेव निवासी रन्नौद ने थाने में सूचना दी कि उनका बेटा तनिष नामदेव उम्र 13 वर्ष 11 माह स्कूल जाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। थाना रन्नौद ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 25/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डबरा ग्वालियर पहुंचकर बालक तनिष को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पूछताछ और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालक को उसके पिता अनिल नामदेव के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जगेश सिंह सिकरवार, अख्तर खान, गौरीश ओझा, सिद्धनाथ गौड़, महेश पटेलिया तथा महिला आरक्षक कृष्णा पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


