शिवपुरी। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फिजीकल पुलिस ने एक के बाद एक दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी शिवपुरी के मार्गदर्शन में यह सख्त कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर फिजीकल पुलिस ने भैयालाल का बाड़ा, सामुदायिक भवन इंद्रा कॉलोनी और सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में एक साथ दबिश दी। यहां सार्वजनिक स्थानों पर 52 पत्तों की ताश से जुआ खेलते हुए छह आरोपियों देवेन्द्र राजपूत उम्र 48 वर्ष, वीरेन्द्र बाथम उम्र 20 वर्ष, चमन बाथम उम्र 20 वर्ष, दीपक बाथम उम्र 24 वर्ष, मुकेश बाथम उम्र 45 वर्ष सहित अन्य को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से दो ताश की गड्डियां और 1280 रुपये नगद जब्त कर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए। इसके पहले 20 फरवरी 2026 को फिजीकल पुलिस ने बाजा घर के पास से अवैध शराब बेचते हुए जावेद खान उम्र 28 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, अनुमानित कीमत 1920 रुपये, जब्त की गई। इन दोनों कार्रवाइयों में निरीक्षक नम्रता भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई की। प्रधान आरक्षक अमित कुमार, उदल गुर्जर, सुभाष यादव तथा आरक्षक राजदेव, देवेन्द्र, नरेन्द्र राठौर, हरिओम और सागर की भूमिका सराहनीय रही।


