नशे में धुत युवकों ने पुलिस आरक्षक से की मारपीट, वर्दी का बटन तोड़ा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शहर के झांसी तिराहा स्थित शराब दुकान के पास शुक्रवार को कानून-व्यवस्था की मिसाल पेश करने पहुंचे एक पुलिस आरक्षक पर ही हमला कर दिया गया। नशे में धुत दो युवकों ने झगड़ा छुड़ाने आए पुलिस लाइन में पदस्थ राहुल चौहान से न केवल गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, बल्कि उनकी वर्दी का बटन तोड़कर वर्दी की गरिमा को भी चुनौती दे डाली।

घटना उस वक्त हुई जब आरक्षक शासकीय कार्य से गुजर रहे थे। शराब दुकान के पास दो युवक आपस में उलझे हुए थे। शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आरक्षक ने समझाइश दी, लेकिन दोनों युवक उग्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक आरोपी ने वर्दी पकड़ ली और हाथ में पहने कड़े से वार की कोशिश करते हुए कहा कि हाथ नहीं, हथौड़ा है। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलते ही देहात थाना शिवपुरी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच में आरोपियों की पहचान लवप्रीत सरदार और छोटू परिहार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार लवप्रीत पूर्व में हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top