साक्षी गार्डन के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

MP DARPAN
0

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। बदरवास निवासी बबलू पुत्र रामलाल जाटव उम्र 52 वर्ष ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबलू जाटव ने 13 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 33 NT 1546 साक्षी गार्डन के पास खड़ी की थी। वह किसी कार्य से अंदर चले गए। करीब 12:45 बजे जब वे वापस लौटे तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। बबलू जाटव ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। उन्होंने तत्काल थाना बदरवास में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर वाहन की तलाश एवं आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top