रामगढ़ में सहारा हॉस्पिटल का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर सम्पन्न, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

MP DARPAN
0

डबरा। ग्वालियर–चंबल अंचल में जनसेवा की सशक्त मिसाल पेश करते हुए सहारा हॉस्पिटल द्वारा वार्ड क्रमांक 16, रामगढ़ में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सोफिया कॉलेज कैंपस, महलगांव, सिटी सेंटर ग्वालियर स्थित सहारा हॉस्पिटल के तत्वावधान में, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद डबरा महाराज सिंह राजौरिया तथा पार्षद सुनीता राजौरिया के विशेष प्रयासों से सम्पन्न हुआ।

शिविर में सुप्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ए.एस. भल्ला के मार्गदर्शन में चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया। शिविर के सुव्यवस्थित संचालन में सहारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जबर सिंह अग्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने समर्पण भाव से सेवाएं दीं। शिविर का आयोजन महाराज सिंह राजौरिया के पुराना गाड़ी अड्डा रोड स्थित निवास पर हुआ, जहां डबरा शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग जांच के लिए पहुंचे। परीक्षण के दौरान नेत्र रोगों विशेषकर मोतियाबिंद के अनेक मरीज चिन्हित किए गए। सभी पात्र मरीजों का मौके पर ही पंजीयन कर उन्हें सहारा हॉस्पिटल की वाहन सुविधा से ग्वालियर ले जाया जाएगा, जहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत उनका निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन किया जाएगा। आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाराज सिंह राजौरिया और पार्षद सुनीता राजौरिया ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने डॉक्टरों की टीम, सहारा हॉस्पिटल प्रबंधन तथा शिविर से लाभान्वित समस्त क्षेत्रवासियों का आभार जताया। शिविर में मंगल सिंह राजौरिया, भगवान लाल कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, ठाकुरदास, देवेंद्र सिंह, लाल सिंह, दाताराम, कृष, प्रमोद, जितेंद्र, शैलेंद्र, कौरव, जगदीश (घड़ी वाले) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top