रन्नौद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पत्थरों से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के अनुसार 3 मार्च 2026 को ग्राम खोराना में अरविंद लोधी, शत्रु लोधी, गड्डू लोधी और राजेश लोधी ने मिलकर दिलीप आदिवासी, बलवीर आदिवासी और नातीराजा आदिवासी पर जान से मारने की नीयत से पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीडि़तों को गंभीर चोटें पहुंचाईं और जातिसूचक अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद बलवीर पुत्र बड्डू आदिवासी उम्र 24 वर्ष निवासी खोराना की रिपोर्ट पर रन्नौद थाने में अपराध क्रमांक 31/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में रन्नौद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की और 7 मार्च को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा, थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, सउनि जयनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक जगेश सिकरवार, वकील गुर्जर, महेश सिंह और सिद्धनाथ गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top