कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी : भाजपा जिलाध्यक्ष जाटव

MP DARPAN
0

शिवपुरी में दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का जोरदार आगाज

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में शिवपुरी जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 पूरे जोश के साथ शुरू हो गया है। 30 मार्च से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 31 मार्च को शिवपुरी विधानसभा के विभिन्न मंडलों में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, विधायक देवेन्द्र जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे एवं ओम प्रकाश खटीक ने किया। शहर के फिजिकल मंडल में गिर्राज मैरिज वाटिका, पुरानी शिवपुरी मंडल में सगुन वाटिका और नगर मंडल में मिलन वाटिका में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को नई मजबूती और दिशा देगा। श्री जाटव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है। ऐसे प्रशिक्षण अभियान संगठन को नई ऊर्जा, गति और मजबूती प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण वर्ग में कार्य विस्तार, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, मन की बात, सोशल मीडिया एवं एआई नमो एप तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। इस महाअभियान में 25 अनुभवी वक्ता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिनमें हरवीर सिंह रघुवंशी, योगेंद्र रघुवंशी, राम स्वरूप रावत, धैर्य वर्धन शर्मा, जंडेल सिंह गुर्जर, अरविंद बेडर, हेमंत ओझा, गायत्री शर्मा, नेहा यादव, मनीष अग्रवाल, विपिन खेमरिया, मुकेश चौहान, निर्दोष गोयल, गगन खटीक, सुशील रघुवंशी, सोनू बिरथरे, लवलेश जैन, प्रहलाद भारती, गोपाल पाल, नवनीत सेन, भानु जैन, अशोक खंडेलवाल, पूनम राजोरिया और वेदांश सविता शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top