5 करोड़ से अधिक का नशा राख, ग्वालियर रेंज में 19 क्विंटल मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण

MP DARPAN
0

शिवपुरी। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्वालियर रेंज में जब्त भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। शुक्रवार को जे.के. सीमेंट लिमिटेड अमानगंज जिला पन्ना में करीब 19 क्विंटल 43 किलो अवैध मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ 24 लाख 82 हजार रुपये है, का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी की अध्यक्षता में गठित ड्रग विनष्टीकरण समिति की निगरानी में सम्पन्न हुई। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक गुना के प्रतिनिधि और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर की वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती सीमा सोनी भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों के 76 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों में 1823.92 किलो गांजा लगभग 3.64 करोड़ रुपये, 1.483 किलो स्मैक करीब 1.48 करोड़ रुपये और 117.347 किलो डोडा चूरा लगभग 11.73 लाख रुपये शामिल रहा। सभी को पर्यावरणीय मानकों के तहत नष्ट किया गया। वहीं, जिला शिवपुरी के 20 प्रकरणों में जब्त 1 करोड़ 76 लाख 4 हजार 200 रुपये के मादक पदार्थ भी विनष्टीकरण में शामिल किए गए, जिनमें गांजा और स्मैक की बड़ी खेप शामिल रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top