गाँव-बस्ती चलो अभियान: देवालयों में स्वच्छता, वरिष्ठजनों का सम्मान

MP DARPAN
0

गुना। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर गाँव-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा विभिन्न बूथों पर स्थित देवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सेवा, संस्कार और संगठन की झलक देखने को मिली।

नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में साफ-सफाई कर पूजन-अर्चन किया एवं भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों का शॉल एवं पार्टी पट्टिका पहनाकर सम्मान किया गया तथा मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास और सेवा के 2 वर्ष पुस्तक भेंट की गई। नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि यह अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा और स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास है। इस अवसर पर शंभू सेन, नगर महामंत्री द्वय हरीश उरैया एवं नीरज जैन, मंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र प्रजापति, विवेक भार्गव, भीकम रजक, धर्मेश ओझा, अभिषेक शर्मा, ब्रह्मानंद ओझा, पार्षद बबीता राजेश साहू, सचिन शर्मा, बूथ कार्यकर्ता नंद किशोर पालीवाल, रामबाबू शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top