जनसेवा सर्वोपरि, पारदर्शिता और विकास मेरी प्राथमिकता : कलेक्टर शीला दाहिमा

MP DARPAN
0

श्योपुर में नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा ने संभाली कमान, प्रशासनिक सख्ती और नई उम्मीदों की शुरुआत

श्योपुर। जिले को नई प्रशासनिक ऊर्जा मिल गई है। वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर श्योपुर कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन के साथ ही जिले में प्रशासनिक सक्रियता और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय माहौल रहा। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, एसडीएम कराहल बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित कई अधिकारियों ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश शासन के आदेश के तहत श्योपुर की कमान संभालने वाली शीला दाहिमा अपने सशक्त प्रशासनिक अनुभव के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले वे बैतूल में सीईओ जिला पंचायत, भोपाल में अपर संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, माध्यमिक शिक्षा मंडल में एडिशनल सेक्रेटरी और सहकारिता विभाग में उप सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कलेक्टर के रूप में उनका यह कार्यकाल जिले के विकास, सुशासन और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दाहिमा जल्द ही विभागीय समीक्षा बैठकों का दौर शुरू कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर योजनाओं की हकीकत परखने पर फोकस करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top