भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न : योजनाओं की समीक्षा, बूथ स्तर पर मनेगी अम्बेडकर जयंती

MP DARPAN
0

शिवपुरी। भाजपा शिवपुरी की कामकाजी बैठक कोठी नंबर-1 स्थित जिला कार्यालय में जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को बूथ स्तर तक मनाने का निर्णय लिया गया।

जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी ताकत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही देशभर में भाजपा का विस्तार हुआ है। उन्होंने किसान कल्याण वर्ष के तहत किसानों के हित में सक्रिय कार्य करने और आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित बैठक में गांव चलो-बस्ती चलो अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान, आजीवन सहयोग निधि और किसान हितों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं तथा 13 अप्रैल को जिला कार्यालय पर नारी शक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में मंचासीन प्रमुख नेताओं में नंदकिशोर नापित, जसवंत जाटव, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाह, एचसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक, किसान मोर्चा के लोकपाल लोधी एवं अम्बेडकर जयंती प्रभारी गोपाल पाल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री के.पी. परमार ने किया। आजीवन सहयोग निधि की जानकारी लवलेश जैन तथा गांव चलो-बस्ती अभियान की जानकारी योगेंद्र रघुवंशी ने दी। अंत में आभार कपिल तिवारी ने व्यक्त किया। बैठक में हेमंत ओझा, पूनम राजोरिया, हेमलता रावत, सालिक राम कुशवाहा, भूपेंद्र यादव, मुकेश जैन पत्रकार, अवतार सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र रावत, हरिशंकर दुबे, सोनू कुशवाहा, गिर्राज शर्मा, रितेश जैन, सीमा शिवहरे, संजय कुशवाहा, वीर सिंह सगर, निर्दोष गोयल, प्रशांत राठौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top