शिवपुरी। शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक युवक को 11.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है।एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर, एएसपी संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रेलवे स्टेशन के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू रजक उम्र 30 वर्ष निवासी फतेहपुर, शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोअर की जेब में रखी 11.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब स्मैक के सप्लायर और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, आविद खान, प्रवीण त्रिवेदी, विवेक भट्ट सहित गजेंद्र, जितेंद्र रायपुरिया, विनय सिंह, अवतार सिंह, मोहन चौहान, अवधेश कुमार, बीरबल सिंह, महेंद्र तोमर, राहुल कुमार, देवेंद्र रावत और राहुल रजक की सराहनीय भूमिका रही।
रेलवे स्टेशन के पास 2.5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
8:37 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


