कोतवाली पुलिस ने 5 साल से फरार दो स्थाई वारंटियों को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 644/19 के स्थाई वारंटी कपिल जैन पुत्र महेंद्र जैन, निवासी प्रजापति मंदिर के पीछे, बाबू क्वार्टर रोड शिवपुरी तथा प्रकरण क्रमांक 184/20 के स्थाई वारंटी अभिषेक पुरी पुत्र राजेंद्र पुरी, निवासी झिरी थाना पोहरी, हाल निवास बीज गोदाम के आगे मनियर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक महेंद्र दीवान, आरक्षक बृजेंद्र रावत, आरक्षक जितेंद्र रावत एवं सैनिक रामभरत नरवरिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top