सुरवाया पुलिस ने लूट और हत्या के 5 इनामी आरोपी दबोचे, भेजे गए जेल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस ने लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के इनामी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीब मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द छारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने थाना सुरवाया के अपराध क्रमांक 38/26 धारा 304(2) बीएनएस एवं थाना खनियाधाना के अपराध क्रमांक 153/26 धारा 105, 304(2), 3(5) बीएनएस में फरार चल रहे आरोपी अरविन्द पुत्र इन्दर सिंह यादव, शनि पुत्र मनोज योगी, राहुल उर्फ छोटू झा पुत्र रामदीन झा निवासी मायापुर थाना मायापुर, राजेश पाल पुत्र मुलायम पाल निवासी मजरा हरीपुर मायापुर तथा दिनेश पुत्र कैलाश पाल निवासी मल्हावनी थाना पिछोर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविन्द छारी, सउनि सत्येन्द्र सिंह जादौन, प्रआर हर्ष झा, मनीष सेन, कमलकिशोर कबीर, राजेन्द्र यादव, केशव तिवारी, आरक्षक विकाश, जलज, मोहित शर्मा, अनूप द्विवेदी, देशराज राठौर, जसपाल सिंह एवं सहदेव तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top