शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर देहात थाना पुलिस ने दबिश देकर लल्लू पुत्र मेहरवान सिंह गुर्जर, निवासी ताल मझेरा, हाल जवाहर कॉलोनी, थाना देहात शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती मिताली वाणी वर्मा के न्यायालय में लंबित प्रकरण क्रमांक 90/20 तथा थाना देहात के अपराध क्रमांक 26/2020 में स्थाई वारंटी था और पिछले दो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास यादव, सउनि सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक, आरक्षक राघवेन्द्र रावत, आरक्षक वासुदेव यादव एवं आरक्षक मिथुन कुशवाह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
दो साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
8:40 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


