शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे एक युवक को अवैध 315 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नई गल्ला मंडी के पीछे संभूदयाल कॉलोनी के पास अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय जाटव उम्र 29 वर्ष पुत्र मायाराम जाटव निवासी न्यू कॉलोनी करैरा बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई में सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक राघवेन्द्र पाल सहित करैरा थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
करैरा पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश कट्टे सहित दबोचा
8:39 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


