शिवपुरी। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा परिषद की श्री हनुमंत सेना के राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्र रघुवंशी जीतू ने अपने दिवंगत माता-पिता की पुण्य स्मृति में बाबू क्वार्टर रोड स्थित प्रजापति समाज के श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धापूर्वक वाटर कूलर भेंट किया।
इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य पं. कमलेश दीक्षित एवं प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में समाजजनों ने जीतू रघुवंशी का सम्मान कर उनके सेवा भाव की सराहना की। सम्मान समारोह में मोहन लाल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, ईश्वर लाल प्रजापति, मुरारी लाल महाराज, विजय भगत, राजू प्रजापति, किशन प्रजापति, पवन प्रजापति, रवि प्रजापति, टिंकल झा, कपिल शर्मा मेहरे आर्ट्स एवं ऋषि सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जीतू रघुवंशी लंबे समय से जनसेवा और धर्मार्थ कार्यों से जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वे विद्यालयों में बच्चों को कॉपी एवं लेखन सामग्री वितरित कर चुके हैं। इसके अलावा नवग्रह मंदिर में वाटर कूलर स्थापना, बाणगंगा मंदिर में टीनशेड निर्माण एवं कक्ष का जीर्णोद्धार, बाबा गोरखनाथ मंदिर में रेलिंग निर्माण, सिद्ध बाबा मंदिर (बलखंडी) में सहयोग, ओझा समाज के विवाह सम्मेलन में वधु पक्ष को 14 सिलाई मशीनें भेंट करने तथा जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन एवं लंगर वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य कर चुके हैं।


