करैरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई

MP DARPAN
0

हाईवे स्थित सिरसौद चौराहे पर अवैध निर्माण ढहाया

शिवपुरी। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर करैरा प्रशासन ने शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे स्थित सिरसौद चौराहे पर करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम अनुपम शर्मा और तहसीलदार ललित शर्मा ने किया।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत घसारही के सर्वे क्रमांक 177, रकबा 1.50 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर दो लोगों ने सीमेंट के पिलर लगाकर फेंसिंग कर अवैध कब्जा कर लिया है। सूचना मिलते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाकर पूरी जमीन शासन के कब्जे में लेकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दी। मौके पर मौजूद चौकीदार ने निर्माण कार्य सिंचाई विभाग का बताया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने किसी भी निर्माण से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने के साथ स्थल पर शासकीय भूमि का सूचना पटल भी स्थापित कराया। एसडीएम अनुपम शर्मा ने दो टूक कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top