बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बैराड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।  

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर चल रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि टोरिया पहाड़ी के पीछे अमरपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक भारी मात्रा में कच्ची शराब लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही बैराड़ पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद पुत्र सीताराम कुशवाह उम्र 24 वर्ष निवासी भैरगवां, थाना बैराड़ बताया। तलाशी में उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की केनों में भरी 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक केदार सिंह, आरक्षक गिर्राज, राजेंद्र और अजय नीखरा की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top