हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 माह से फरार 5 आरोपी दबोचे

MP DARPAN
0

शिवपुरी। हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में 8 महीने से फरार चल रहे 5 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोतवाली टीआई रोहित दुबे के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केंद्र प्रियदर्शिनी नगर के संचालक आदित्य पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनोज कुशवाह, शिवचरण कुशवाह, अतुल कुशवाह, रमेश कुशवाह, गगन कुशवाह सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ दीं। जांच के दौरान बंटी कुशवाह और दिनेश कुशवाह को भी आरोपी बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मनोज कुशवाह उम्र 28 वर्ष, दिनेश कुशवाह उम्र 40 वर्ष, अतुल कुशवाह उम्र 20 वर्ष, गगन कुशवाह उम्र 24 वर्ष और बंटी कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी पोहरी चौराहा, शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक, रोहित दुबे उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, उपनिरीक्षक अरविंद छारी, आरक्षक राहुल कुमार, जितेंद्र रावत, मुकेश वर्मा, लोकेन्द्र, दर्शन सिंह, देवेंद्र रावत तथा चालक आरक्षक शरद यादव की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top