650 दीपों से रोशन होगी संत रविदास जयंती, भाजपा आज जिलेभर में करेगी विशेष आयोजन

MP DARPAN
0

शिवपुरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बुधवार, 29 जुलाई, को शिवपुरी जिले के बूथ एवं मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिला मुख्यालय का प्रमुख आयोजन शाम 7 बजे श्रीराम कॉलोनी स्थित संत रविदास मंदिर में होगा, जहां 650 दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके समता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के निर्देशन में आयोजित होगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला महामंत्री लवलेश जैन, केपी परमार, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, गोपाल पाल, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता और जिला मंत्री नीरज तोमर ने बताया कि जयंती को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर जिलेभर के संत रविदास मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से शाम 7 बजे श्रीराम कॉलोनी स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top