मगरौनी पुलिस ने 7.2 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

MP DARPAN
0

1.30 लाख रुपये का मादक पदार्थ व वाहन जब्त, नेटवर्क की जांच शुरू

शिवपुरी। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मगरौनी चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम पीपलखाड़ी नहर स्थित हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर स्मैक बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7.2 ग्राम स्मैक और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 1.30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में चौकी मगरौनी पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरी, हाल निवासी चंदनपुरा, मगरौनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नरवर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के तार अन्य मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े होने की आशंका है। उसके आपराधिक नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत, सउनि. दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक भोले सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र तोमर, सचिन यादव, बीरेन्द्र गुर्जर और शिवराज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top