प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के बहुचर्चित प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना भौंती पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पुष्पेंद्र पाल उम्र 31 वर्ष पुत्र मुलायम पाल, निवासी ग्राम भयावन मजरा भोडऩ, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को मृतक की पत्नी मीना लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके पति प्रभान सिंह लोधी को घर से जबरन बाहर खींचकर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 196/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। लगातार तलाश के बाद 17 जुलाई को पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र पाल को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय भगत, प्रधान आरक्षक प्रहलाद यादव, मृत्युंजय सिंह तथा आरक्षक दुर्गाविजय, बृजेश राणा, पुष्पेंद्र चौहान, पीकेश कुमार और राघवेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top