शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत सतनवाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अर्जुन मोगिया उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व. बब्बू मोगिया, निवासी मोगिया बस्ती, ग्राम कांकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में 17 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि अर्जुन मोगिया सार्वजनिक शौचालय के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बी.आर. पुरोहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान अर्जुन मोगिया के रूप में हुई। जांच में उसके विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 170/2020 में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक निरंजन गुर्जर, सुरेन्द्र सुमन, सोनू रजक तथा आरक्षक प्रशांत गुर्जर, गजराज सिंह और सौरभ राजावत की उल्लेखनीय भूमिका रही।


