शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के वरिष्ठ प्रचारक एवं आरोग्य भारती के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित के जन्मदिवस को शिवपुरी जिला इकाई ने सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड-वार्ड जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
यह सेवा अभियान आरोग्य भारती के विभाग समन्वयक आलोक एम. इंदौरिया एवं विभाग संयोजक राहुल गंगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कायक्रम का उद्देश्य सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। नगर अध्यक्ष रवि गोयल ने कहा कि आरोग्य भारती का संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की भावना पहुंचाना और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है। वहीं समाजसेवी एडवोकेट संतोष शिवहरे ने कहा कि मुकेश दीक्षित का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर संगठन ने उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया है। कार्यक्र म के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. विकास त्यागी ने भी आरोग्य भारती के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गिरिश दुबे, राजेन्द्र राठौर, हरवीर सिंह चौहान, डॉ. अरविन्द करोरिया, डॉ. देवेश व्यास, डॉ. राजेन्द्र पवैया, डॉ. नीति अग्रवाल, डॉ. शिल्पा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार 'छोटू' सहित आरोग्य भारती शिवपुरी जिला इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने मुकेश दीक्षित के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।


