शिवपुरी। अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा के आह्वान पर रविवार को देशभर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शिवपुरी विजयवर्गीय समाज ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दो बत्ती चौराहे स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज के सचिव राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है।
समाज के अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय ने कहा कि विजयवर्गीय समाज हमेशा राष्ट्र और समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष योगेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक समाज और प्रत्येक नागरिक की है। वहीं संरक्षक हरीशंकर विजयवर्गीय ने समाज के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर दिनेश विजयवर्गीय, रामचरण लाल विजयवर्गीय, प्रेम नारायण विजयवर्गीय, दीपक विजयवर्गीय, राकेश विजयवर्गीय, विजय विजयवर्गीय, सुरेश विजयवर्गीय, अमित विजयवर्गीय, संजू विजयवर्गीय, अशोक विजयवर्गीय (फर्नीचर), गिरिराज विजयवर्गीय, नीरज विजयवर्गीय, अमन विजयवर्गीय, श्रीमती मंजू विजयवर्गीय, श्रीमती अंजू विजयवर्गीय, श्रीमती पुष्पा विजयवर्गीय, श्रीमती ममता विजयवर्गीय, बबीता विजयवर्गीय एवं श्रीमती अरुणा विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता निभाई।


