शिवपुरी। पुलिस विभाग गुना जिले में पदस्थ शिवपुरी निवासी असलम खान को सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) से पदोन्नत कर उपनिरीक्षक (एसआई) बनाया गया। पदोन्नति समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन ने उनके कंधों पर एसआई के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। असलम खान ने पुलिस सेवा के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्यशैली से अपनी अलग पहचान बनाई है। पदोन्नति को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान माना जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे आगे भी कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पदोन्नति की खबर से उनके परिजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
एएसआई असलम खान बने सब-इंस्पेक्टर, एसपी ने स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी
8:20 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


