शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, करैरा-कोलारस-बदरवास के डीडीओ अधिकार नए अधिकारियों को सौंपे

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव ने प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और वेतन सहित अन्य वित्तीय मामलों के समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कलेक्टर की स्वीकृति के बाद करैरा, कोलारस और बदरवास विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों के प्रशासनिक एवं आहरण-संवितरण (डीडीओ) अधिकार तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक नए अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार करैरा के लिए मुकेश कुमार शर्मा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा को, कोलारस के लिए रामकृष्ण सिंह रघुवंशी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुकवासा को तथा बदरवास के लिए राकेश कुमार शर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल बदरवास को आहरण एवं संवितरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव द्वारा जारी यह आदेश 20 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं अन्य वित्तीय प्रकरणों का समय-सीमा में प्रभावी और सुचारु निस्तारण सुनिश्चित करना बताया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top