शिवपुरी। पुलिस विभाग में सूबेदार गायत्री इटोरिया को पदोन्नत कर रक्षित निरीक्षक (आरआई) बनाया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने उनके कंधों पर रैंक स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ करेंगी। पदोन्नति पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल रहा और सहकर्मियों ने भी उन्हें बधाई देकर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सूबेदार गायत्री इटोरिया बनीं रक्षित निरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी
7:32 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


