शिवपुरी। शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने युवा भाजपा नेता निकेतन शर्मा को शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।
निकेतन शर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, सहज व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। विधायक देवेंद्र जैन ने महाविद्यालय के विकास, छात्र हितों की मजबूती और जनभागीदारी समिति के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और मित्रों ने निकेतन शर्मा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।


