शिवपुरी। अग्रवाल महिला मंडल की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन ऋषि मैरिज गार्डन में आयोजित समारोह में सर्वसम्मति से किया गया। संरक्षक मंडल एवं संचालक मंडल की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
नई कार्यकारिणी में आशु अग्रवाल को अध्यक्ष, अंजू गर्ग को सचिव तथा अनीता बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बबीता अग्रवाल को उपाध्यक्ष, ज्योति सिंघल को सह-उपाध्यक्ष, प्रार्थना अग्रवाल एवं मोनिका गर्ग को सहसचिव तथा सुधा अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल एवं संचालक मंडल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशु अग्रवाल ने कहा कि सभी महिलाओं को साथ लेकर संस्था के हित में बेहतर और रचनात्मक कार्य किए जाएंगे तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष टीना गुप्ता ने संरक्षक मंडल का सम्मान किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेलों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने सभी महिलाओं को फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में सुधा अग्रवाल ने पंक्चुअलिटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे गेम में अंशु अग्रवाल प्रथम एवं सरिता मंगल द्वितीय रहीं। एक अन्य प्रतियोगिता में आशु अग्रवाल ने प्रथम तथा अंजू गर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष टीना गुप्ता ने सभी सदस्यों, संरक्षक मंडल, संचालक मंडल एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


