प्रदेशभर से बधाइयों का तांता
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा के कांग्रेस के युवा नेता ओमप्रकाश वर्मा को प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया मध्यप्रदेश में प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर संगठन के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष असलम मोहम्मद की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप और मोबाइल के माध्यम से उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश वर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का बधाइयों और विश्वास के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्हें बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तिवारी (रीवा), प्रदेश जनरल सेक्रेटरी बशीर खान (शिवपुरी), प्रदेश महासचिव सरवन लाल धाकड़ (शिवपुरी), प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाह (शिवपुरी), प्रदेश सचिव डॉ. मोहम्मद तारिक सिद्दीकी (रीवा), प्रदेश संगठन मंत्री राधेरमन सिंह गुर्जर (अशोकनगर), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ख्यालीराम कुशवाह (ईसागढ़), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल माहोर (शिवपुरी), जिला अध्यक्ष अशरफ खान (शिवपुरी), जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह चौहान (श्योपुर), जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मोमिन पटेल (इंदौर), जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक सोनी (रीवा), जिला कोऑर्डिनेटर सादिक खान (शिवपुरी), जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सतपाल सिंह सरदार (अशोकनगर), जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सद्दाम हुसैन (श्योपुर), शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह जाट (श्योपुर), ब्लॉक अध्यक्ष इरफान खान (पोहरी), जिला उपाध्यक्ष दलबीर सिंह सरदार (शिवपुरी) तथा जिला महासचिव जितेंद्र शिवहरे (शिवपुरी) सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


