शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुढ़ेरी में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आम, जामुन, बेर, पीपल, गुलमोहर और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
विद्यालय के प्राचार्य महावीर दीक्षित ने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार हैं। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में शक्तिशाली महिला संगठन के सदस्य रवि गोयल, श्रद्धा जादौन, अजय बाथम, नागेंद्र रघुवंशी, शिवनाथ सिंह चौहान, भावना यादव, अशोक सिंघल, काजल तिवारी, नीतू वर्मा, सिडल राम कुसमी, तृप्ति श्रीवास्तव, हेमलता राजपूत, अनिल गुप्ता, अनिल शर्मा, दिलशाद खान, संजय प्रजापति, आशीष जाटव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


