शिवपुरी में बनेगा अत्याधुनिक भाजपा जिला कार्यालय, भूमि की रजिस्ट्री पूरी

MP DARPAN
0

थीम रोड पर बालाजी धाम के सामने होगा निर्माण

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया जिला कार्यालय मिलेगा। मंगलवार को थीम रोड स्थित बालाजी धाम के सामने प्रस्तावित कार्यालय के लिए आवंटित भूमि की रजिस्ट्री की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई। इसे संगठन की मजबूती और भविष्य की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। नया जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि शिवपुरी भाजपा संगठन के लिए यह गौरव का दिन है। लंबे समय से आधुनिक जिला कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब साकार रूप मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय संगठन की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भूमि की रजिस्ट्री प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन एवं जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला महामंत्री लवलेश जैन, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top