शिवपुरी। साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी खाता बनाकर लोगों से अश्लील बातचीत करने, स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले आरोपी शिवम लोधी उम्र 21 वर्ष पुत्र अमर सिंह लोधी, निवासी राधाकृष्ण मोहल्ला, थाना भौंती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एनए 9987, बलेनो कार क्रमांक यूपी 93 बीज़ेड 9432 तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 11 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 318(2), 338, 308(6), 3(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी एवं 66डी के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय पिछोर में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उपनिरीक्षक संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, प्रधान आरक्षक मृत्युंजय सिंह, आरक्षक मलखान गुर्जर, बृजेश राणा, गजेन्द्र शर्मा तथा दुर्गाविजय रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


