ऑपरेशन आपकी अमानत ने लौटाई खुशियां, 32 लाख के 150 गुम मोबाइल बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी।  मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके जिलेवासियों के लिए शिवपुरी पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में साइबर सेल ने ऑपरेशन आपकी अमानत के तहत देश के अलग-अलग राज्यों से 150 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये है। इनमें पांच आईफोन भी शामिल हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। आंध्रप्रदेश और राजस्थान से शिवपुरी आए लोगों के गुम मोबाइल भी बरामद कर उन्हें वापस भेजे गए। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं एएसपी आर.डी. प्रजापति ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। वर्ष 2025 में साइबर सेल ने करीब 700 मोबाइल बरामद कर लौटाए थे। वहीं वर्ष 2026 में अब तक करीब 90 लाख रुपये कीमत के 450 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। उक्त कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट, प्रआर. विकास सिंह चौहान, आरक्षक दामोदर परिहार, जलज रावत, भूपेन्द्र यादव, शिवम जाटव, दिनेश किरार एवं मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top