वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप मुद्गल ने विश्वकर्मा जयंती चल समारोह का किया जोशीला स्वागत

MP DARPAN
0

बैराड़ में झा-ओझा समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, समाजबंधुओं में दिखा उत्साह

शिवपुरी। निर्माण एवं सृजन के अधिष्ठाता देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर बैराड़ में झा-ओझा समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा में समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

चल समारोह का भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप मुद्गल ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। उन्होंने समारोह में शामिल समाजबंधुओं को आइसक्रीम और फ्रूटी वितरित कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने दिलीप मुद्गल के स्वागत एवं सहयोग की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं जयघोष के साथ समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का संदेश भी देखने को मिला। नगरवासियों ने भी चल समारोह का स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप मुद्गल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। उनकी जयंती समाज के प्रत्येक वर्ग को मेहनत, हुनर और रचनात्मकता के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। चल समारोह में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top