दो गुम नाबालिग बालकों को करैरा पुलिस ने खोजा, सकुशल परिजनों को सौंपे

MP DARPAN
0

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए चले गए दो नाबालिग बालकों को दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार एक मामले में 9 सितंबर को 16 वर्षीय बालक के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पर अपराध दर्ज किया गया था। वहीं दूसरे मामले में 8 सितंबर को 14 वर्षीय बालक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने लगातार तलाश और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर चलाए जा रहे नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति के निर्देशन तथा एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस ने तलाश तेज की। पुलिस टीम ने 17 सितंबर को दोनों बालकों को खोज निकाला और आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छाबई, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक महेश मांझी एवं आरक्षक शिवम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top