39 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सहायक सेनानी अनिल भावे को दी गई भावपूर्ण विदाई

MP DARPAN
0

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान आईटीबीपी में सम्मान और स्नेह के साथ हुआ विदाई समारोह

शिवपुरी। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के सहायक सेनानी अनिल भावे ने 2 नवम्बर को 39 वर्षों की अनुकरणीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर संस्थान परिसर में एक गरिमामय एवं भावनाओं से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में संस्थान के सभी पदाधिकारियों और जवानों ने श्री भावे को माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई के दौरान संस्थान के अधिकारी मैस से मुख्य द्वार तक जवानों ने पारंपरिक रूप से उनकी गाड़ी को रस्से से खींचते हुए भावनात्मक विदाई दी। यह दृश्य पूरे परिसर को भावविभोर कर गया। श्री भावे ने वर्ष 1986 में नायक पद से अपने सेवा जीवन की शुरुआत की थी। चार दशकों तक उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करते हुए बल की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। इस अवसर पर कमांडेंट राजेश कुमार, द्वितीय कमान भरत बालकृष्ण वेरुलकर, द्वितीय कमान कालूराम मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामडू रंगोली, उप सेनानी के. सोलाई राज, उप सेनानी जितेन्द्र कुमार, उप सेनानी कुलवंत सिंह, उप सेनानी जगदीश सी. पी., सहायक सेनानी गिरीश चंद्र जोशी, निरीक्षक धर्मानंद जोशी (एस.ओ. टी.), निरीक्षक जयेंद्र सिंह (एस.ओ. एडम) सहित संस्थान के सभी अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्री भावे के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं दीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top