भैरों बाबा जी का विशाल रात्रि जागरण रविवार को,

MP DARPAN
0

छप्पन भोग एवं फूल बंगला से सजाया जाएगा दरबार 

श्योपुर। (रिंकू सेन) शहर के भेरुजी का चौक, जोशी मौहल्ला वार्ड 06 में स्थित भैरोंजी बाबा के मंदिर पर 25 जनवरी रविवार को विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा और भैरोंजी बाबा के चरणों में छप्पन भोग और फूल बंगला दरबार भी सजाया जाएगा। जिसमें राजस्थानी भजन गायक कलाकार आकाश भाया भजनों की प्रस्तुति देंगे। जागरण के संयोजक रामू गोयल और सागर सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि भेरुजी का‌ चौक, जोशी मौहल्ला वार्ड 06 में स्थित भैरोंजी बाबा के मंदिर पर रविवार को विशाल रात्रि जागरण एवं भैरोंजी बाबा के चरणों में छप्पन भोग और फूल बंगला दरबार भी सजाया जाएगा। इस जागरण में बड़ी संख्या में सामाजिक जन शिरकत करेंगे। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशाल रात्रि जागरण का हिस्सा बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top