शिवपुरी। रंगढ़ रेनबो स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो सका।
कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं
अर्पित डांगी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। धर्मेंद्र लोधी 95.6%, अनुष्का शर्मा 95.4%, हर्षिता गुप्ता 94.2% तथा तनिष्का भटनागर 93.4% ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 12वीं (जीवविज्ञान) के टॉपर्स
काव्या सोनी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवीण राठौर 92.2%, प्रियांश शर्मा 88.4%, अभिराज दुबे 88.0% तथा अलंकृता राठौर 86.8% ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
कक्षा 12वीं (गणित) के मेधावी विद्यार्थी
रुद्र सरैया ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। श्रेयश बघेल 89.6%, अश्विना भटनागर 85%, कार्तिकेय शर्मा 84.6% तथा अनन्या यादव 84.4% ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।
कक्षा 12वीं (वाणिज्य) के टॉपर्स
राहुल सिंघल ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहक शर्मा 88.8%, ममता कुशवाह 86.8%, हर्ष राजक 86.4% तथा अंबिकेश शर्मा 86% ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष कई विद्यार्थी शासन की प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 25,000 रुपए की राशि प्राप्त करने के पात्र होंगे। प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


