शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में आज भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल अहिरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में फॉरेस्ट रेंजर गोपाल सिंह जाटव की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिताओं के विजेता
👉पोस्टर मेकिंग में सानिया पटेल प्रथम, खुशबू घुनसारिया द्वितीय और रानी डोडवे तृतीय स्थान पर रहीं।
👉भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह ने पहला, प्रियंका नामदेव ने दूसरा और साधना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
👉रंगोली प्रतियोगिता में इंदु चौधरी, काजल मुदेले और आरती की टीम ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
सभी विजेताओं को बाबा साहब की तस्वीर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अहिरवार, अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेंद्र कुमार मौर्य, सचिव डॉ. प्रीतम सिंह कतरोलिया और कोऑर्डिनेटर डॉ. सी.पी. जयसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


