शिवपुरी। शिवपुरी के सक्रिय पत्रकार अरशद अली को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने उन्हें प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है। संगठन ने यह जिम्मेदारी पत्रकार हितों की लड़ाई और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए सौंपी है।
वंदे भारत टीवी न्यूज़ चैनल में क्राइम ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत अरशद अली की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया की सहमति से की गई। उनका कार्यकाल 20 मई 2026 से 1 मई 2027 तक रहेगा। नियुक्ति की सूचना जनसंपर्क विभाग और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी भेजी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि अरशद अली प्रदेशभर में पत्रकारों की आवाज को मजबूती देंगे और युवा पत्रकारों को संगठन से जोडऩे में अहम भूमिका निभाएंगे। तेजतर्रार कार्यशैली और सक्रिय पत्रकारिता के कारण वे लंबे समय से मीडिया जगत में अलग पहचान रखते हैं। उनकी नियुक्ति के बाद शिवपुरी सहित पूरे अंचल के पत्रकारों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। अनेक पत्रकारों, समाजसेवियों और साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


