रन्नौद पुलिस ने सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर बदमाश दबोचा, डेढ़ लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। रन्नौद थाना पुलिस ने सर्राफा दुकान में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए शातिर बदमाश छोटा सूरज पारदी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के अनुसार, 22 जून 2025 को फरियादी अजय सोनी पुत्र दिनेश सोनी निवासी लक्ष्मीगंज मोहल्ला रन्नौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां की दुकान शारदा ज्वैलर्स का शटर तोड़कर अज्ञात चोर चांदी की पायल, बिछूड़ी, अंगूठियां, झुमकियां, कंगन, ब्रासलेट, घुंघरू सहित सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में अपराध क्रमांक 108/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने विशेष टीम गठित की। टीम ने 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साइबर सेल की मदद ली और संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से आरोपी छोटा सूरज पुत्र कैलाश पारदी निवासी ग्राम सेवढ़ा थाना सुभाषपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी आदतन अपराधी निकला, जिसके खिलाफ थाना सुभाषपुरा एवं पंजाब के होशियारपुर जिले में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट सहित कई अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ तीन स्थायी वारंट भी लंबित हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, सउनि जयनारायण, प्रधान आरक्षक जगेश सिकरवार, आरक्षक अवधेश शर्मा, महेश सिंह, सिद्धनाथ गौड़, कृष्णा पाल, मानवेन्द्र गुर्जर एवं साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top