सुभाषपुरा पुलिस ने 19 साल से फरार डकैती का स्थायी वारंटी धौलागढ़ फाटक से दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती के 19 वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी डोली उर्फ संतोष पारदी मोगिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सुभाषपुरा पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

सुभाषपुरा थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 22/2007 में डकैती के आरोपी डोली उर्फ संतोष पारदी मोगिया (44 वर्ष), पुत्र मोहनतिया पारदी मोगिया, निवासी ग्राम खेजरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के विरुद्ध न्यायालय से दो स्थायी वारंट जारी थे। 30 जून को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम सेंवड़ा से अपने घर लौटने के दौरान धौलागढ़ फाटक पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अतिबल सिंह, आरक्षक सलमान खान, संजय जाट, धर्मेन्द्र शर्मा, गौरे सिंह एवं अर्जुन जाट की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top