30 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज
शिवपुरी। भयावन गांव में क्लिनिक संचालक प्रभान सिंह लोधी की पीट-पीटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में भौंती पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चर्चित हत्याकांड के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और परिजनों ने भौंती थाने के सामने चक्काजाम भी किया था।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक कुसुम गोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपी बलवीर पाल पुत्र सदाराम पाल उम्र 35 वर्ष, परमेश्वरदास पाल उम्र 38 वर्ष, मिजाजी पाल उम्र 34 वर्ष एवं बलवीर पाल पुत्र रामदीन पाल उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मृतक की पत्नी मीना लोधी के अनुसार आरोपी प्रभान सिंह को घर से घसीटकर बाहर ले गए और लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे कृपाराम लोधी और सचिन लोधी के साथ भी मारपीट की गई। इलाज के दौरान प्रभान सिंह की मौत हो गई। पुलिस जांच में रामनिवास पाल, देवेन्द्र पाल, राजू पाल, बलवीर पाल, सुदामा पाल, परमेश्वरदास पाल, मिजाजी पाल, केशपाल, प्रदीप पाल, दिनेश पाल, अंगद लोधी, अनिल लोधी, पुष्पेन्द्र पाल, शैतान पाल, मोहर सिंह पाल सहित 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी इंचार्ज उनि. कुसुम गोयल सउनि संजय भगत, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, अभयराज सिंह, प्रहलाद यादव, मृत्युंजय सिंह, लक्ष्मीनारायण, आरक्षक रवि शर्मा, दुर्गाविजय, मलखान गुर्जर, पुष्पेन्द्र चौहान, गजेन्द्र शर्मा, पीकेश कुमार, नन्दकिशोर, राजेश कुमार, बन्टी उमरैया, रामनरेश राठौर, महिला आरक्षक अनीता शर्मा एवं सैनिक निखिल की अहम भूमिका रही।


