शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, करैरा पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने बलात्कार के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज अपराध क्रमांक 404/26 में आरोपी इंदर सिंह कुशवाह उम्र 36 वर्ष निवासी जनकपुर, पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले छह वर्षों से उसके संपर्क में था और स्वयं को उससे विवाह करने तथा साथ रखने का भरोसा देता रहा। इसी झांसे में आकर उसने 4 जून 2026 को पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत मिलते ही करैरा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस के निर्देशों के तहत तत्काल कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी इंदर सिंह कुशवाह को उसके गांव जनकपुर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उप निरीक्षक अंजली सिंह, महिला आरक्षक देवकी पाल एवं आरक्षक शिवम यादव की सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top