निर्वाचन आयोग पर पक्षपात के आरोप, एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस ने फूंका पुतला

MP DARPAN
0

शिवपुरी। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने और भाजपा उम्मीदवार महेश केवट के निर्विरोध निर्वाचित होने के विरोध में सोमवार को शिवपुरी में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

माधव चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग पर निष्पक्षता से कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन बिना उचित जांच के निरस्त किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग लगातार पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यम चौहान, एनएसयूआई महासचिव उबैद हुसैन, हरिओम यादव, सिद्धार्थ चौहान, केके खंडेलवाल, बाइसराम धाकड़, ललित सेन, पुनीत शर्मा, अमन खान, विश्वविजय सिंह, प्रयागराज, मोहित रघुवंशी, जैद पठान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top