सुभाषपुरा पुलिस ने 6 साल से फरार वारंटी को शराब के नशे में घूमते दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे वारंटी पकड़ो अभियान के तहत  सुभाषपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

सुभाषपुरा थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के अनुसार आरोपी रामबाबू मोगिया के खिलाफ माननीय न्यायालय शिवपुरी द्वारा वर्ष 2020 के विभिन्न प्रकरणों में तीन स्थायी वारंट जारी किए गए थे। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सुभाषपुरा पुलिस ने उसकी तलाश तेज की। इसी दौरान 15 जून को सूचना मिली कि वारंटी रामबाबू पुत्र लखन मोगिया उम्र 28 वर्ष निवासी गोपालपुर ग्राम सेंवड़ा क्षेत्र में शराब के नशे में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक महेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक अवधेश शर्मा, गोरे सिंह जादौन, सुखवीर सिंह जाट एवं अर्जुन सिंह जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top